बिजली का बिल मोबाइल से कैसे भरें?

अगर आप स्मार्टफोन का प्रयोग करते है और आपके मोबाइल पर इंटरनेट चालू है तो आप अपना बिजली का बिल मोबाइल के माध्यम से बड़े आराम से भर सकते है|
जानिए कैसे भरें मोबाइल से बिजली का बिल
मोबाइल से
बिजली का बिल भरने के लिए आपको वह मोबाइल वॉलेट (मोबाइल बटुआ) एप डाउनलोड
करना होगा जो आपके क्षेत्र की बिजली कंपनी के बिल के भुगतान की सुविधा
प्रदान कर रहा हो|
इसलिए
कोई भी एप डाउनलोड करने से पहले ये जान लें कि आपकी बिजली सेवा कंपनी का
बिल भरने की सुविधा किस मोबाइल वॉलेट एप में हैं, क्यों कि भारत में बहुत
सारी बिजली कंपनियां है और सभी एप सभी कंपनियों के बिल भरने की सुविधा से
लैस नहीं है|
डाउनलोड करें मोबाइल पेमेंट एप
वर्तमान
में निम्न मोबाइल पेमेंट एप / मोबाइल वॉलेट एप / मोबाइल बटुआ एप बिजली का
बिल भरने की सुविधा देते है, निम्न सूची में देख लें की आपकी बिजली कंपनी
का बिल कौन से एप से भर सकते हो:
- मोबीक्विक (mobikwik)
- JUSCO - जमशेदपुर यूटिलिटीज & सर्विसेज
- INDORE - MP पश्चिम विद्युत् वितरण
- BESCOM - बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई
- रिलायंस एनर्जी - मुंबई
- BSES राजधानी
- BSES यमुना
- MSEB मुंबई
- टाटा पावर देल्ही डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड
- मध्य गुजरात विज कंपनी
- दक्षिण गुजरात विज कंपनी
- पश्चिम गुजरात विज कंपनी
- उत्तर गुजरात विज कंपनी
- साउथर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी
- BEST
- छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड
- नॉएडा पावर कंपनी लिमिटेड
- जयपुर विद्युत् वितरण निगम लिमिटेड
- पेयू मनी (PayUMoney)
- BESCOM - बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई
- NESCO
- रिलायंस एनर्जी - मुंबई
- साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड
- टोरेंट पावर आगरा
- टोरेंट पावर अहमदाबाद
- टोरेंट पावर भिवंडी
- टोरेंट पावर सूरत
- पे टी एम् (PayTM)
- BSES राजधानी देल्ही
- मध्य गुजरात विज कंपनी
- दक्षिण गुजरात विज कंपनी
- पश्चिम गुजरात विज कंपनी
- उत्तर गुजरात विज कंपनी
- फ्री चार्ज (Freecharge)
- BESCOM - बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई
- BEST मुंबई
- BSES राजधानी
- BSES यमुना
- MSEB मुंबई
- छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड
- मध्य गुजरात विज कंपनी
- दक्षिण गुजरात विज कंपनी
- पश्चिम गुजरात विज कंपनी
- उत्तर गुजरात विज कंपनी
- जोधपुर विद्युत् वितरण निगम लिमिटेड
- जयपुर विद्युत् वितरण निगम लिमिटेड
- MP मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण भोपाल
- MP पश्चिम क्षेत्र विद्युत् वितरण भोपाल
- MSEDC - महाराष्ट्र पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड
- NDPL - टाटा पावर DDL देल्ही
- NPCL - नॉएडा पावर कंपनी लिमिटेड
- रिलायंस एनर्जी मुंबई
- TSSPDCL - साउथर्न पावर तेलंगाना
- टोरेंट पावर
उपरोक्त में से जिस एप में आपके क्षेत्र की बिजली कंपनी का
बिल भरने की सुविधा हो उस एप को अपने मोबाइल के "एप स्टोर" में जाकर
डाउनलोड करें|
>> मोबाइल को पर्स (वॉलेट) बनायें इन एप को डाउनलोड कर के
उस एप में बिजली का बिल भरने के विकल्प पर जाएँ
फिर उस एप पर अपना अकाउंट बनाने के बाद, एप के "बिल पेमेंट" में जाकर "बिजली के बिल / Electricity" विकल्प में जाएँ|
वहां पर सबसे पहले बिजली कंपनी चुने और फिर बिजली कंपनी में आपके अकाउंट का नंबर डालकर सबमिट करें|

मोबीक्विक एप के बिजली बिल पेमेंट विकल्प
इससे आपके उस महीने के बिल की राशि आपको वहां दिखाई देगी, बिल
भरने के लिए उसे ओके करें और फिर अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या
ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट कर उस राशि का भुगतान करें|
No comments:
Post a Comment