Thursday, March 3, 2016

कैसे पता करें व्हाट्सएप सन्देश कब पढ़ा गया

व्हात्सप सन्देश पढ़े जाने का समय 

व्हाट्सअप पर किसी को सन्देश भेजा है


किसी भी व्यक्ति या समूह को व्हाट्सएपसन्देश भेजने के बाद आप ये जरुर जानना चाहेंगे की आपका सन्देश उस व्यक्ति के मोबाइल पर कब पहुंचा और उसने उसे कब पढ़ा|

कैसे जानें कि वह सन्देश किस समय पढ़ा गया?

हालाँकि किसी भी सन्देश के बाद दिखने वाले टिक के निशान से हम यह जान सकते है की सन्देश पहुंचा कि नहीं, अभी तक पढ़ा गया कि नहीं, लेकिन आज हम यहाँ जानेंगे कि कैसे पता करें कि सन्देश कब पहुंचा और उसे किसने और कब पढ़ा |
  1. किसी व्यक्ति या समूह को भेजे गए व्हाट्सएप सन्देश पर "Long Press" यानि कुछ समय तक दबा कर रखें|
  2. ऐसा करने से वह सन्देश 'Select' यानि चुन लिया जायेगा और व्हाट्सएप के ऊपर की तरफ आपको निम्न विकल्प दिखने लगंगे|
  3. इसके बाद आप ऊपर दिखाए गए आइकॉन पर क्लिक करें, इससे आपके सामने उस सन्देश का पहुँचने और पढ़े जाने की जानकारी उपलब्ध ह जाएगी |
     
    इस प्रकार से आप किसी समूह को भजे सन्देश के बारे में भी जान सकते है की वह कब और किन-किन लोगों द्वारा पढ़ा गया है |

No comments:

Post a Comment