तेजी से बढ़ रहा है इन्टरनेट पर हिंदी का प्रयोग
विश्व भर में 50 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा बोली और समझी जाने वाली भाषा हिंदी का अब इंटरनेट पर भी प्रयोग बहुत तेजी से बढ़ रहा है|
गूगल द्वारा जारी आंकडे:
गूगल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जहाँ इंटरनेट पर अंग्रेजी भाषा में
सामग्री का उपयोग साल दर साल 19% की रफ़्तार से बढ़ रहा है, वहीँ हिंदी भाषा
की सामग्री का उपयोग 94% की तीव्र गति से बढ़ रहा है|
इसके अतिरिक्त इंटरनेट पर हिंदी में सामग्री की मांग भी बढती जा रही है, हर
पांच में एक व्यक्ति इंटरनेट का हिंदी में प्रयोग करना पसंद करता है|

क्या है कारण:
- हिंदी लेखन हुआ आसान - कंप्यूटर, वेब और मोबाइल पर हिंदी भाषा की बोर्ड की उपलब्धता से हिंदी में टाइप करना बहुत आसान हो गया है|
- हिंदी में बहुत सारे यूनिकोड फ़ॉन्ट और शब्द प्रसंस्करण सॉफ्टवेर का विकास - गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अन्य तकनीकी संस्थानों के कार्यों से इंटरनेट पर देवनागरी लिपि के लिए पर्याप्त संख्या में विभिन्न फ़ॉन्ट और शब्द प्रसंस्करण साधन उपलब्ध हो चुके है|
- हिंदी भाषा में सामग्री की बढती मांग - भारत में तेजी से बढ़ते प्रयोग से इंटरनेट पर हिंदी भाषा में सामग्री की मांग बढती जा रही है|
- भारत में मोबाइल पर गाँव गाँव पहुँच चुका है इंटरनेट - गाँव-देहात से बड़ी जनसंख्या मोबाइल के माध्यम से पहली पार इंटरनेट से जुड़ रही है|
- सरकार का डिजिटल भारत पर विशेष ध्यान और प्रचार-प्रसार - राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा विभिन्न सेवाओं और सूचनाओं को लोगों तक पहुँचाने के लिए ई-सेवाओं पर विशेष जोर है|
- हिंदी में ब्लॉग और वेबसाइट लिखने पर गूगल एड-सेंस से अच्छी कमाई - गूगल की विज्ञापन सेवा एड-सेंस वेबसाइट और ब्लॉग लिखने वालों के लिए आय का अच्छा स्रोत है इसलिए जब से गूगल ने हिंदी भाषा को भी एड-सेंस कार्यक्रम में शामिल किया है, हिंदी में सामग्री प्रकाशित करने वालों की संख्या भी बढ़ गयी है|
- हिंदी में समाचार और पोर्टल की बढती संख्या - आज भारत के हर हिंदी समाचार पत्र और हिंदी चैनल उसी सामग्री को हिंदी वेबसाइट के माध्यम से भी प्रकाशित करते है|
- अंतर्राष्ट्रीय वेब सेवाओं का हिंदी भाषा को समर्थन - गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक, ट्विटर सहित सभी मुख्य वेब सेवाएं अपनी सेवा हिंदी में भी उपलब्ध करवा रही है और हिंदी भाषा के लिए सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध कराती है|
संबंधित लिंक:
No comments:
Post a Comment