अब सीधे गूगल खोज से ही करें अंग्रेजी शब्द का हिंदी अनुवाद
किसी अंग्रेजी शब्द का हिंदी अनुवाद करना गूगल ने और आसान बना दिया है।
इसके लिए अब आपको किसी एप को डाउनलोड करने या डिक्शनरी की वेबसाइट पर
जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी क्यों की अब यह आप सीधे गूगल खोज से ही कर
पाएंगे।
पहला तरीका तो यह है की आप गूगल खोज में जाकर "translate
english to hindi" लिख कर सबमिट करें। इससे आपके सामने निम्न विकल्प उपलब्ध
हो जायेगा। यहाँ आप किसी भी अंग्रेजी शब्द को हिंदी अनुवाद के लिए डाल
सकते है।
अंग्रेजी शब्दों के हिंदी अनुवाद की है आवश्यकता?
जाने कैसे करें अनुवाद सीधे ही गूगल पर

आइये यहाँ कुछ अंग्रेजी शब्द दाल कर देखते है, इसमें अच्छी बात यह है की आप जैसे ही कोई शब्द यहाँ डालते है तुरंत ही उसका हिंदी अनुवाद आपके सामने उपलब्ध हो जाता है।

यहाँ आप किसी शब्द के एक से अधिक अनुवाद के लिये ".. और अनुवाद" पर क्लिक कर सकते है, जैसे

दूसरा तरीका है कि, आप सीधे ही गूगल में वह शब्द निम्न प्रकार से लिखें, जैसे rhinoceros शब्द के हिंदी अनुवाद के लिए लिखें "translate rhinoceros to hindi" और सबमिट करें। बस आपको उस शब्द का अनुवाद तुरंत उपलब्ध हो जायेगा।

No comments:
Post a Comment